संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में कीटनाशक दवा की दुकान में भीषण आग लग गयी, जिसके कारण घंटों अफरा-तफरी मची रही। धुएं से लोगों का दम घुटने लगा तो रात में ही इलाके को खाली कराया गया। वहीं आग बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी भी बेहोश हो गए।घटना बेतिया शहर के लालबाजार स्थित भरतीय बीज खाद भंडार प्राइवेट लिमिटेड की है।
बीज भंडार के गोदाम में देर रात आग लग गई जिसमें भारी मात्रा में कीटनाशक दवाओं को रखा गया था। वहीं गोदाम में लगी दो चारपहिया वाहन और दो बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। जिसके कारण करोड़ों रूपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। देर रात आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली जिसके बाद चार चार दमकल की गाड़ी सुबह तक आग बुझाने में जुटी रही। वहीं, देर रात से आस पास के घर को खाली कराया गया था।
क्योंकि किटनाशक के जहरीले धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि, आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। लेकिन, सबसे अहम सवाल यह है कि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े रिहायशी इलाके में इस तरह से कीटनाशक दवाओं का भंडारण किसकी अनुमति से किया गया और किसके आदेश पर इतना बड़ा गोदाम शहर के बीचोबीच बनाया गया था। प्रशासन के नाक के नीचे कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।