संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस के बैरिया थाना को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लेकर तस्कर क्षेत्र में आने वाले हैं। जिसकी सूचना के उपरांत बैरिया थाना की एक टीम त्वरित छापेमारी में लग गई। छापेमारी के दरम्यान बिना नम्बर प्लेट के काले रंग के स्कार्पियो के साथ 164.565 लिटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर बैरिया लौकरिया के चोकट साह का बेटा नारायण साह और जयराम राम का बेटा दुर्योधन राम को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में बैरिया थाना में कांड 30/22 दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जप्त शराबों की संख्या 8 पीएम 180 मिलि 720 पीस, राॅयल स्टैग 180 मिलि 138 पीस, 8 पीएम 375 मिलि 15 पीस, राॅयल स्टैग 750 मिलि की 6 पीस है। जिसकी जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा दी गई।
छापेमारी टीम में बैरिया थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, सह अवर निरीक्षक जम्मू चौधरी व थाने के रिजर्व गार्ड सम्मिलित रहे