सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड अंतर्गत पंचायत शुकुल पाकड़ में मनमाने तरीके से वार्ड सचिव का चयन करने वाले वार्ड सदस्यों पर होगी कार्रवाई।सरकारी निर्देशानुसार वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन को लेकर वार्ड सचिव चयन करने का कार्य जारी है,लेकिन अधिकांश वार्डों में वार्ड सचिव चयन में वार्ड सदस्यों द्वारा बिना वार्ड सभा का आयोजन कर मनमाने तरीके से मनचाहा लोगों को वार्ड सचिव पद पर चयन कर दिए जा रहे है।लेकिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों के विभिन्न वार्डो में वार्ड सचिव के चयन प्रक्रिया में लगातार धांधली बरतने की शिकायत सामने आ रही है।इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि नियम को ताक पर रखकर गुपचुप तरीके से चयन प्रक्रिया अपनाकर वार्ड सचिव चयन की खानापूर्ति की जा रही है। बैठक पंजी में बीते दिनों की तारीख अंकित कर ग्रामीणों की फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों की आंखों में धूल झोंका जा रहा है।ऐसे में पंचायतों को सशक्त, समावेशी,पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने का उद्देश्य विफल साबित हो रहा है। ऐसी लगातार शिकायत मिल रही है कि वार्ड सदस्य द्वारा वार्ड क्षेत्र में किसी भी ग्रामीण को वार्ड सभा की सूचना नहीं दी जाती है।वहीं वार्ड सभा आयोजन करने के नाम पर संबंधित पंजी पर ग्रामीणों का हस्ताक्षर करा कर चहीते व्यक्ति को गुपचुप तरीकों से बिना वार्ड सभा के वार्ड सचिव का अधिकांश वार्डों में चयन किया जा रहा है।इस मामले में वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।जबकि अधिकांश वार्ड सदस्यों का कहना है कि अब कुछ नहीं होगा हम जो कर दिए वही रहेगा।आप लोगों को जहां शिकायत करना है कर सकते हैं।इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज रजक ने कहा कि वार्ड सचिव चयन में लगातार अनियमितता की शिकायत मिल रही है।वार्ड सचिव चयन में किसी भी प्रकार के अनियमितता पाए जाने पर जांच की जाएगी उसके बाद गलत पाए जाने पर फिर से चयन कराया जाएगाकर।वही मनमाने तरीके से चयनित करने वाले के संबंधित वार्ड सदस्यों के विरुद्ध बिहार पंचायत राज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी