सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: शुक्रवार को स्टेशन रोड में बिना डिग्री आशाओं द्वारा कमिशन का बाजार खुब गर्म करते देखने को मिल रहा है,शुबह से ही बिचोलिए आशाओं के द्वारा आते मरीज को बहला फुसलाकर उसे अपने फायदे को लेकर अपने मनचाहे जगह ले जाते है,और अपनी जेब गर्म कर लेती है,जितने एक दिनो में डाक्टर नही कमा पाते है उससे ज्यादा वो लोग कमा लेती है।मालुम कि मरीज का इलाज अच्छे ढंग से हो या ना उनलोगो को कोई परवाह नही होती है।बेगैर डिग्री के बीना धरले से वह हर जगह आ जा रही है, स्वास्थ्य विभाग कांन में रुई डाल सोता नजर आ रहा है, इससे साफ पता चलता है कि कमिशन का बाजार कितना यहां गर्म है।हद तब होती है आशा खुद मरीज का इलाज वह खुद डाक्टर बनकर रौल निभा रही है।सब एक दुसरे के जेब काटने में लगा हुआ है। विभाग ऐक्शन लेने के बजाय आंख और कांन बन्द कर सो गयी है।अभी तक विभाग के द्वारा इसकी शुद्धि लेने कोई नही आया,वाह रे जमाना सब अपने आप में मस्त हैं।अब यह देखना है कि यह खेल कब तक चलता है।वही इन सभी के किऐ गऐ ऐसे घिनौने काम से डाक्टर,दवा दुकान,जांच घर मरीजो से धड़ल्ले से पैसे कमा रहे है।