सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: शुक्रवार को शहर के मुख्य पथ एन एच रक्सौल छपवां रोड ब़गरा स्थित रेलवे समपार फाटक पर बाइक चालक एक तरफ जहां रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे,वहीं संवाददाता के द्वारा सुचना पदाधिकारी को दी गई,अब लगातार प्रशासन की गस्ती देखने को मिल रही है खबर का जोरदार हुआ असर।इस रोड पर दिनभर वाहनों का आवागमन जारी रहता है।जबकि फाटक दिनभर में ट्रेन आने के समय में ही बंद किया जाता है।इस तरह निकलना कानूनी अपराध है।उल्लंघन करने पर छह माह की सजा और एक हजार रुपए तक जुर्माना होता है।वही स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार व जीआरपी प्रभारी विवेकानन्द प्रसाद को रेलवे फाटक के पास निरक्षण करते नजर आए।वही प्रशासन लोगों को जागरूक करते नजर आए।वाहन चालक नियम का पालन बेखुबी करते नजर आए।मुख्य पथ एन एच रक्सौल छपवा रोड स्थित समपार रेलवे फाटक बंद होने पर वहां अब वाहन चालक नियम का पालन कर रुक रहे है।अब पहले से स्थिति सामान्य देखी जा रही है।इस बाबत स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गई है। पुलिस जवान वहां गस्ती कर रहे है।और आने जाने वाले वाहन चालक को जागरूक भी कर रहे है।वहीं जीआरपी प्रभारी विवेकानन्द प्रसाद ने बताया की कोई भी वाहन चालक नियम का उलंघन करने वाले को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।पकड़े जाने पर उस वाहन चालक पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।