सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: शुक्रवार को रात्रि से शुरू हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटो तक जारी रहेगी बारिश।तेज बारिश से शहर व गांव के हालात बद से बदतर हो गए हैं।मूसलाधार बारिश से रास्ते मे लबालब पानी जम गए हैं।वहीं सड़कें दरिया में तब्दील हो गई।गौरतलब है कि गुरुवार देर रात्रि से तेज बारिश का दौर जारी है।शहर में कई जगह जल जमाव हो गया है।कई जगहों तो बर्फ के ओले गिरे हैं।बाजार में ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार बैठे हैं।मुशलाधार बारिश और हवा में ठंड होने से लोग अपने घरों में दुबके बैठे हैं।वैसे भी सड़कों की हालात ब से बतर है बारिश का पानी के जल जमाव से राहगीर को दुघर्टना की सम्भावना बनी रहती है। विभिन्न जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि व वज्रपात भी हुई,मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट 48 घण्टा का अलर्ट जारी,पटना समेत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान,सारण,गोपालगंज, सीतामढ़ी,मधुबनी, मुजफ्फरपुर,दरभंगा, वैशाली,शिवहर,समस्तीपुर, गया,नालंदा,शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय,लखीसराय, अधिकांश भागों में मेघ गर्जन,बिजली चमकने व मध्यम स्तर के बारिश को लेकर अलर्ट जारी।हवा की गति 50km mm तक चलने की संभावना है।इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।