संवाददाता: साबिर अली
बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र स्थित जोगिया टोला में CSP संचालक से कैश लूट कर भागे रहे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोश इतना था कि बदमाश को घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा गया। गनीमत थी कि पुलिस समय रहते पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
सिरिसिया ओपी प्रभारी प्रणव कुमार ने बताया है कि घटना को अंजाम देने दो अपराधी आए थे। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। CSP संचालक साहेब कुमार से एक लाख रुपया हथियार के दम पर लूट लिए। तभी स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपराधी की जमकर पिटाई की है। अपराधी के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। स्थानीय लोगो ने अपराधी का पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।