संवाददाता: साबिर अली
बगहा में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत:मोतिहारी का रहने वाला था, बगहा में रेलवे पुल के नीचे मिली लाश
बगहा5 घंटे पहले
बगहा के रामनगर थाना के मशान टोला स्थित फुलवरिया गांव के समीप रेलवे पुल के नीचे एक शव मिला। मृत व्यक्ति की मौत अज्ञात ट्रेन से गिरने से हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रामनगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के जांच में जुट गई है। मृतक के पाकेट से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक मोतिहारी का रहने वाला है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान मोतिहारी के बंजरिया निवासी नसीम आलम के रूप मे की गई है।
रामनगर पुलिस ने इसकी सूचना मोतिहारी पुलिस को दी है। परिजनों के आने तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। बताते चले कि गांव के पश्चिम रेलवे लाइन के नीचे एक युवक की शव दिखाई पड़ा। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया रामनगर थाना अध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बच्चों ने देखा मृत व्यक्ति को
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के नीचे नदी के तरफ बच्चे खेलने के लिए गए थे। उन लोगों ने ही पहले शव को देखा। वहां से डर कर भागने लगे। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो एक मृत व्यक्ति पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया।