संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | धोबनी गांव में गुरुवार को सुबह में ही शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। इस बावत लौरिया थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली की धोबनी गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहा है। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान धोबनी गांव निवासी दुर्गा मुखिया का पुत्र रामु मुखिया उर्फ नन्द मुखिया के रूप में हुई है जबकि यह शराब सेहत के लिए बहुत हानिकारक है इसके बाद भी शराब जैसी बुरी चीज हमारे समाज से दूर नहीं हो रही है और यह शराब है कि कितने बसे बसाए घर को उजाड़ दिया कितने सारे परेशानियों का सामना करना पड़ा जब तक इस शराब को हमारे समाज से दूर नहीं किया जाएगा तब तक हमारा समाज विकास के तरफ से ही बढ़ पाएगा इसी शराब को दूर करने के लिए हमारी प्रशासन पूरी जोस और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को निभा रही है