संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | लौरिया नगर पंचायत के वार्डो के चुनाव हेतु चार सदस्यीय टीम गठित किया गया। जिसमे नरकटियागंज एसडीएम अध्यक्ष,तथा तीन पदाधिकारी डीसीएलआर नरकटियागंज, बीडीओ लौरिया, सीओ लौरिया का नाम शामिल हैं। वही नगर पंचायत के गठन हेतु तैयारी युद्ध स्तर पर है। जबकि नगर पंचायत के गठन की सुचना पर धुरंधरों की बेचैनी बढ़ी हुई है। मई जून में नगर पंचायत लौरिया के चुनाव होने की आसार हैं।इधर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु दावेदार प्रखंड कार्यालय का लगा रहे चक्कर, सुरक्षित ठिकानों की हो रही चयन। जिसमे बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बीएलओ, पंचायत सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में नगर पंचायत से सम्बंधित कई अहम दिशा निर्देश दिए गए। इधर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्ड गठन प्रकिया में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी व स्वच्छ वातावरण में कार्य संपादित करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि लौरिया नगर पंचायत नवनिर्माण में दो पंचायत को शामिल कर कुल चौदह वार्ड गठित किया गया है। जिसका अंतिम रुप शुक्रवार को प्रकाशित किया जायेगा। लौरिया नगर पंचायत के कुल जनसंख्या 20961 जो 2011 के जनगणना के आधार पर है। एक वार्ड में न्यूनतम 938 तथा अधिकतम 1938 मतदाता है। वही लौरिया नगर पंचायत चुनाव मे कई दिग्गजों के प्रतिष्ठा दांव पर है। सूत्रों की माने तो प्रखंड अंतर्गत दो सियासी राज घरानों के लौरिया नगर पंचायत चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। और वार्ड के गठन की घोषणा की आशा में है।
बता दें कि लौरिया एवं मरहिया पंचायत को मिला कर नगर पंचायत के गठन होने है।