संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा में इण्टरमीडिएट परीक्षा के पांचवे दिन बगहा नगर परिषद स्थित नाॅर्थ बिहार सुगर मिल्स हाई स्कूल नरईपुर में, प्रथम पाली जीव विज्ञान विषय की परीक्षा का पेपर हल करते समय एक छात्रा शिवानी कुमारी का अचानक तबियत खराब हो गई और वहबेहोश होकर गिर गई। परीक्षा हॉल में कक्ष निरीक्षक की सूचना पर केंद्राधीक्षक मार्केंडेय सिंह ने त्वरित मेडिकल टीम को सूचित किया, जहां उक्त समय पर मेडिकल टीम परीक्षा सेंटर पहुँचकर छात्रा शिवानी कुमारी को प्राथमिक उपचार की।
छात्रा की सेहत में सुधार होने पर उसे पुन: परीक्षा देने भेज दिया गया।एनबीएस हाई स्कूल नरईपुर के केंद्राधीक्षक मार्केंडेय सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अचानक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत मेडिकल टीम को सम्पर्क किया गया।मौके पर मेडिकल टीम पहुँचकर छात्रा शिवानी कुमारी का प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने के पश्चात पुनः परीक्षा देने भेज दिया गया।
साथ ही डॉक्टर ने छात्रा को कुछ दवा भी दिये, उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम के बताए अनुसार छात्रा शिवानी कुमारी की बीपी लो होने के चलते बेहोश होकर गिर गई थी।