सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च:शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को नवजात शिशु की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।प्रखंड के मुसवा भेड़िहारी निवासी मिथुन सहनी अपनी पत्नी सबिता देवी को स्टेशन चौक के समीप एक निजी क्लिनिक में प्रसव के लिए चार दिन पहले भर्ती कराया।जिसके बाद एक शिशु का जन्म हुआ।बच्चे की हालत देखकर स्टेशन रोड स्थित चिकित्सक के पास इलाज के लिए भर्ती कराया गया।चार दिनों से परिजन शिशु का इलाज करा रहे थे।इसी बीच आठ फरवरी को बोला गया कि बच्चा मर गया है।अब इसे लेकर चले जाओ।बच्चे की मरने की बात सुनते ही परिजन चिखने व चिल्लाने लगे।जिसके बाद सभी स्टाफ चुपके से निकल लिए।घटना की खबर विभाग को लगी।जिसके बाद मेडिकल स्टाफ उक्त प्राइवेट क्लीनिक में पहुंच मामले की जानकारी ली व क्लिनिक का जायजा लिया।स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मराज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद समुचित करवाई की जाएगी।पीड़ित मिथुन सहनी ने बताया कि चार फरवरी से लगातार बच्चे का इलाज चल रहा था।चिकित्सक व स्टाफ बोल रहे थे कि बच्चा ठीक है। मंगलवार के 11 बजे बोला कि तुम्हारा बच्चा मर गया है,इसे लेकर चले जाओ।इनलोगों की लापरवाही के कारण मेरा बच्चा मर गया।घटना की खबर मिलने पर आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।वही इसको लेकर पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मराज कुमार ने नगर के कई अस्पतालों में छापेमारी की।