सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च: इंटर परीक्षा के
छठवां दिन मंगलवार को नगर के दो परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुआ। प्रथम पाली हिंदी व अर्थशास्त्र का परीक्षा हुआ।इसको लेकर नंद उच्च विद्यालय एवं पं.दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की लगातार जांच की गई।वहीं कोविड़ गाइडलाइन का पालन भी किया जा रहा है।दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में 515 परीक्षार्थियों में 506 उपस्थित हुए और 9 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 69 में 67 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 02 अनुपस्थित रहे।वही नन्द उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में 848 परीक्षार्थियों में 839 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 9 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली 130 में 125 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 02 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट सिद्धनाथ राय,राजु रंजन, राजीव कुमार मिश्रा, अब्बदुल जब्बार, प्रधानाध्यापक समीमुल हक,धमेंद्र कुमार उपाध्याय,राम किशोर सिंह,केदार प्रसाद,विजेता भारती शिक्षक मौजूद थे।वही दोनों केन्द्रों का निरीक्षण अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता करते नजर आए।