सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च: मंगलवार को जीविका संकुल संघ सुगौली आजाद चौक के प्रांगण में दीपक जीविका महिला संकुल संघ में मद्द निषेध पर शपथ ग्रहण किया गया। जीविका के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया जा रहा है। शराबबंदी जीविका दीदियों को अपने परिवार और अन्य लोगों को शराब के प्रयोग से दूर रहने को लेकर भी प्रेरित किया जा रहा।इसी सिलसिले में प्रखंड में जीविका के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।प्रभात फेरी,रैली,रंगोली जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को शराबबंदी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जीविका के स्वयं सहायता समूह में चर्चा कर जीविका दीदियों को शराबबंदी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जीविका दीदियों को उनके परिवार के सदस्यों को भी शराब के प्रयोग न करने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। जीविका के स्वयं सहायता समूह,ग्राम संगठन और संकुल स्तर संघ में बैठक कर दीदियों को शपथ दिलाई जा रही है।शपथ में जीविका दीदी कहती हैं कि मैं और मेरा परिवार,अपने गांव एवं कार्यक्षेत्र में मद्य निषेध को पूर्ण रूप से लागू कर उसे सशक्त,स्वच्छ और शराब मुक्त गाँव कार्यालय बनाएंगे।इस कार्यक्रम मे जीविका BPM अमर ज्योति मिश्रा,अंशु पांडेय,अनिल यादव,दुर्गेश मिश्र,विशांक कुमार,बिनोद गिरी ,संजीत गुप्ता,नितेश गुप्ता,प्रियंका कुमारी तथा जीविका मित्र बुक कीपर क्लस्टर की संकुल संघ की महिला एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।