संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | सोमवार को दोपहर में मटियरिया गोबरौरा गांव जाने वाली मुख्य सड़क में एक व्यक्ति को साइकिल पर ले जा रहे तीन लीटर देशी चुलाई शराब के साथ लौरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस बावत लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति देशी चुलाई शराब प्लास्टिक के गिलन में लेकर जा रहा है। सुचना के सत्यापन हेतु गश्ती दल को भेजा गया। तथा साइकिल सवार व्यक्ति को तीन लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा मंगलवार के दिन उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान गोबरौरा गांव निवासी महंथ भगत के पुत्र शंकर भगत के रूप में हुई है।