संवाददाता: साबिर अली
बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करना पहली प्राथमिकता है। सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में सडकों की जाल बिछा कर सीधे राष्ट्रीय उच्च पथों में जोड कर विकसित एवं खुशहाल बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। वे शुक्रवार को प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के बीबी बनकटवा पंचायत मे तीन सडकों का शिलान्यास कर रहे थे। कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम संम्पर्क योजना अंतर्गत पीएमजीएसवाई सडक से 1.875 किमी सडक अशद टोला गांव तक 1 करोड 48 लाख 21 हजार 382 रुपये की लागत से सडक निर्माण कार्य कराई जाएगी। भरत साह के घर से मठिया टोला गांव तक 1. 110 किमी सडक निर्माण कार्य 71 लाख 25 हजार 800 रुपये की लागत से बनेंगी। विधायक ने बताया कि विशुनपुरवा गांव से विशुनपुरवा बांध तक 1 करोड 2 लाख 22 हजार रुपये की लागत से सडक निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बगहा के द्वारा संपन्न कराई जाएगी। विधायक श्री सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कल्याणकारी व अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। कहा कि सडक निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण मे अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सडक निर्माण कार्य करा रहे संवेदको ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बगहा के द्वारा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सडक निर्माण कार्य एक साल के अंदर संपन्न करा ली जायेगी। इस अवसर पर भाजपा मिडिया प्रभारी बगहा रिपु जयसवाल, भाजपा महामंत्री औचित्य कुमार लल्ला, बीडीसी प्रतिनिधि बब्लु मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि रुद्रसेन साह , भाजपा नेता प्रमोद प्रसाद काजु, आसुतोष मालवीय, गोविंद जयसवाल, अमर प्रसाद, रंजीत तिवारी, विनोद प्रसाद, शेषनाथ यादव, मनु यादव समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।