संवाददाता: साबिर अली
पश्चिम चम्पारण मानपुर थाना क्षेत्र से दस लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मानपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कमला नगर गांव में एक व्यक्ति दूध रखने वाला स्टील कैन में शराब छुपा कर ले जा रहा है। दल बल के साथ सूचनार्थ पर त्वरित छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान स्टील कैन में रखे 10 लीटर शराब के साथ सोनू मांक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर बता दे कि थाना अध्यक्ष ने बताया कि बिहार सरकार के मधनिषेध अधिनियम को उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। शराब बेचने या शराब पीने वाले व्यक्तियों को बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस को एक-एक पल की खबर मिलती रहती है, इसलिए आप लोग सावधान हो जाएं।।