प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के 419 पेंशनधारियों के पेंशन त्रुटि मे सुधार कर पेंशनधारियों उनकी कागजात व अन्य सभी प्रकार के त्रुटियों के सुधार करने को ले प्रखंड मे पांच कार्यपालक सहायकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।ताकि वैसे पेंशनधारी जिनका किसी त्रुटि कारण पेंशन का राशि अभी तक रुका हुआ है।उनको सुची के आधार पर उनसे उनके द्वारा दिए गये मोबाइल से संपर्क कर उसका निदान हुए सके।बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि प्रखंड बगहा एक के चौबीसों पंचायतों एवं नगर परिषद के वार्ड 15 से लेकर 35 तक के पेंशनधारियों को कार्यपालक सहायकों के द्वारा मोबाइल से संपर्क कर सूचित किया जा रहा है। कि जो भी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का सत्यापन कार्य नहीं हुआ है। तथा जिनका पेंशन वर्षो से रुका हुआ हैं उनको पेंशन दिलाने हेतु उचित पहल करते हुए। पेंशनधारियों के पेंशन त्रुटि संबंधित सुंची जारी किया गया।ताकि उन सभी पेंशनधारियों का निराकरण हो सकें।बीडीओ ने बताया कि इस कार्य को स समय करने के लिए पांच कार्यपालक सहायकों को प्रतिनियुक्त किये गये हैं। जो पेंशनधारियों के पेंशन त्रुटि संबंधित विवरण उनके संपर्क नंबर पर फोन करके सुचना दे ।ताकि वैसे पेंशनधारी दो दिन के अंदर अपना पेंशन त्रुटि का निराकरण कराले।नही तोउनका पेंशन बंद रह जायेगा।उन्होंने बताया कि इस कार्य मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कार्यपालक सहायक पंकज कुमार से भी सम्पर्क बनाकर लाभुक अपना सत्यापन कार्य करा ले। मौके पर कार्यपालक सहायक विकास कुमार,मनोज कुमार,चंदन प्रसाद,मंजीत कुमार शर्मा,अजय कुमार आदि ने पेंशनधारियों से मोबाइल से संपर्क कर मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंशन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान पत्र एवं दो फ़ोटो तथा विधवा पेंशन हेतु आधार का कार्ड,दो फ़ोटो, बैंक पासबुक, पहचान पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फोटो की मांग कर पेंशन त्रुटि सुधार कार्य मे जुटे है।