मझौलिया से इरशाद आलम की रिपोर्ट
मझौलिया,प.च: प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरपुर गढ़वा वार्ड नंबर 19 में शनिवार को पंचायत वार्ड सदस्य बची खातुन की अध्यक्षता में चुनाव किया गया।सचिव के पद हेतु कई नाम प्रस्तावित किया गया।जिसके बाद सचिव के चयन हेतु मतदान किया गया।मोहम्मद हिफ्जू रहमान को वार्ड सचिव बनाया गया। वार्ड सदस्य ने हिफ्जू रहमान को वार्ड सचिव घोषित किया गया। बची खातुन ने बताया की वार्ड का विकास करना यह संकल्प है हम सभी को पंचायत की योजनाओं का लाभ सभी को आसानी से मिल जाए।कोई इससे वंचित ना रह जाए यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है।पंचायत वासियों ने विश्वास पूर्वक जीत हासिल करने में योगदान दिया है।भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत अपना हो।नली गली वार्ड में सही ढंग से कार्य हो,किसी को कोई परेशानी ना हो।इस मौके पर उप मुखिया नसीम आलम, समिति पति इरशाद आलम,अफरोज आलम एवं ग्रामीण मौजूद थे।