सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: राजद की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की शनिवार को सावित्री बाटिका के सभागार में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह हुयी।बैठक में प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों भी भाग लिये।जिसका मंच से चादर व माला से सम्मानित किया गया।सम्मेलन में संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फैसल अली ने कहा कि त्रिस्तरीय विधान परिषद का चुनाव होना है।जिसके लिए राजद के द्वारा बब्लू देव को अधिकृत कर प्रत्याशी बनाया गया है ।विधायक शमीम अहमद ने बताया कि चुनाव में बहुत सारी बाते अफवाह के तौर पर आपसब तक पहुचायी जाती है। उनसब बातो पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है।पूर्व विधान पार्षद को जिनको यहां के जनप्रतिनिधियों ने अपना बहुमूल्य मत देकर विधान परिसद भेज कर अपना प्रतिनिधि बनाया था ।उन्होंने चुनाव जीतने के बाद पंचायतों की समस्याओं से अवगत होना तो दुर छह साल में आपसबो से मिलना भी आवश्यक नही समझा।विधायक शशि भूषण सिंह,पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव व संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा कि आप सभी पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ विधायक भी इसके मतदाता होते है।जो हमसबों की आवाज विधान परिषद् में उठाते है।आपसबों से एक ही अनुरोध है कि इसबार के चुनाव में ऐसी गल्ती ना हो कि जिससे हम सब फिर से अपने पंचायत की समस्याओं को विधानपरिषद तक नही पहुचा सके।उक्त समारोह में पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव,अकलियत प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना, पूर्व विधायक राजेंद्र राम,इनामुल हक,मणि भूषण श्रीवास्तव,पवन यादव,अमरेंद्र यादव,संजय निराला,हामिद रजा,उमेश यादव,सैयद सलमान अली आदि ने अपनी अपनी बातें रखी।प्रत्याशी बब्बू देव ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि मुझे आप अपना प्रतिनिधि बनाते है तो मै आपकी आवाज बनकर विधानपरिषद बुलन्दी के साथ उठाऊंगा।आपका अधिकार आपके पास पहुचाने का काम करूंगा।सभी प्रखंडों में आप सभी जनप्रतिनिधियों का सुसज्जित सभागार होगा।बैठक की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष सुरेश यादव ने की जबकि संचालन मुखिया आसफाक अहमद ने किया। मौके पर जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी,अरविन्द यादव,अफरोज आलम,नवाब शहजादा मुद्दीन उर्फ फुड्डू,सैयद अफरोज आलम,दीपक कुमार मिश्रा,सैयद हारून,मीरा देवी,रसीद,अजय यादव,रंजीत यादव,ध्रुव सर्राफ समेत अन्य कई मौजूद थे ।