संवाददाता: साबिर अली
थरूहट क्षेत्र के मशहूर रामपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में सुपर किंग्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के बुधवार को मैच में सुगौली एलेवन की टीम ने सहोदरा की टीम को हरा दिया।पहले टॉस जीतकर सुगौली एलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये पंद्रह ओवर में छह विकेट पर 155 रन बना पाया।जबाब में सहोदरा की टीम मात्र 110 रन पर धराशाही हो गयी। इसके पूर्व विधायक वीरेंद्र BH गुप्ता ने ने फीता काटकर टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द बढता है।खेल के आयोजन से समाज को एकसूत्र में पिरोये जाने की प्रेरणा मिलती है। स्थानीय स्तर पर खेल के आयोजन से गांवों के युवकों में छिपी प्रतिभा के निखरने का मौका मिलता है। खेल से शरीर स्वस्थ्य और तंदुरूस्त रहने के साथ साथ बौध्दिक विकास भी होता है ।एक तरफ जहां सरकार समाज में द्वेष फैला रही है तो दूसरी ओर समाज के लोग खेल के होने से एक दूसरे जगह के लोगों को मिलजुल कर रहने की सिख देते हैं ।जो देश के लिए शुभ संकेत है।वही संबोधन के बाद विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनके हौसले को अफजाई किया। मौके पर रामपुर पंचायत मुखिया मुन्ना दुअरिया,शेख इमाम, अंचल सचिव अच्छेलाल राम, डॉ अभिषेक वर्मा, रोहित चौधरी,जय किशोर सुब्बा, राहुल कुमार, सोनु कुमार, पिंटु थापा, धर्मेश कुमार, सद्दाम हुसैन सहित काफी तादात में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहें। और खेल को सफल बनाए