संवाददाता: साबिर अली
कौन है अरुण, जो ट्रक पासिंग के नाम पर करता है अवैध वसूली । चर्चाओं का बाजार गर्म विभाग है क्यों नरम।
बताया जाता है कि जिले में ओवरलोडिंग बालू पासिंग के नाम पर अरुण नाम का व्यक्ति का अवैध रूप से वसूली करता है । जानकार बताते हैं कि कहीं भी ट्रक ड्राइवर व संचालक से पूछिए तो कहता है ट्रक ड्राइवर अरुण को हम लोग पासिंग दे दिए हैं तो आप क्यों ट्रक रोक रहे हैं इतना ही नहीं जानकारो बताते हैं कि सुबह में साहब के फील्ड निकलने से पहले यह चेक पोस्ट या पासिंग ,इंट्री एरिया में देखा जा सकता है इसको लेकर जिले के विभिन्न ट्रक संचालकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि न विभाग का कर्मचारी फिर ट्रक चालकों पर क्यों है भारी, अवैध वसूली के लिए करता है मारामारी। मामला चाहे जो हो इस पर तो कार्रवाई होना चाहिए कि आखिर यह है कौन ? इस संदर्भ में प्रणव कुमार प्रभाकर, खनिज विकास पदाधिकारी से पूछने पर बताया कि इस नाम का कोई कर्मचारी हमारे यहां काम नहीं करता है अगर इस संदर्भ में विभाग को शिकायतें प्राप्त होती हैं तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।