संवाददाता: साबिर अली
मोबाइल छिन भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
दो चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने चोरों को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर पिटाई की। घटना बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के बिजबनिया चौक शनिवार की देर शाम का है।
दरअसल, दो चोर एक राहगीर का मोबाइल छिन कर भाग रहा था, जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद बिजली के खंभे में रस्सी से बांध कर जम कर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वहीं, इस संबंध में लौरिया थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव के रवि कुमार और संदीप कुमार के रूप में की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।