संवाददाता: साबिर अली
बगहा के हरिनगर स्टेशन पर टिकट क्लर्क रौशन कुमार पर टिकट प्रिंट से ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगा है। स्टेशन पर यात्रियों के आरोप के बाद रेलवे विभाग के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार सिंह ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, टिकट क्लर्क रौशन कुमार का लोगों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
एक यात्री हरी नगर से गोरखपुर का टिकट लेने जाता है। टिकट क्लर्क रौशन सिंह यात्री को तीन टिकट गोरखपुर तक का देता है। बदले में टिकट क्लर्क यात्री से 450 रुपया लेता है। जबकि, टिकट पर मात्र 180 रुपया अंकित मिलता है । इसके बाद यात्री भड़क जाता है। इसका वीडियो बनाने लगता है। यात्री की ओर से विरोध करने पर टिकट क्लर्क की ओर से पैसा वापस कर दिया जाता है। लेकिन, टिकट रख लेता है।
चेंज नहीं होने की दी सफाई
टिकट वापस मांगने पर आरोपी रौशन सिंह तीन टिकट गोरखपुर के लिए यात्री को दे देता है। बदले में यात्री 200 सौ रुपए देता है। इसके बाद 20 रुपया वापस मांगता है। लेकिन, टिकट क्लर्क रौशन कुमार यह कहते हुए यात्री का 200 रुपया रख लेता है कि 20 रुपया खुला नहीं है।
वीडियो की हो रही जांच
हरीनगर से गोरखपुर का पैसेंजर ट्रेन के टिकट का मूल्य प्रति टिकट 60 रुपया है। पैसेंजर को ज्यादा दाम पर टिकट बेच कर बीच का पैसा मार जाने का मामला जोर पकड़ लिया है। सीएस प्रदीप उरांव ने बताया कि अवैध उगाही का वीडियो वायरल हुआ है। उसी आधार पर कार्रवाई की गई है। रेलवे विभाग के सीनियर डीसीएम रौशन कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल वीडियो की जांच कराई जा रही है।