संवाददाता: साबिर अली
बगहा में आज सुबह स्कूल वैन और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इसमें 12 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
बताया जा रहा है कि हरिओम विद्या मंदिर कटकुईया के 12 बच्चे वैन से स्कूल जा रहे थे, इसी दौरान बगहा-सेमरा रोड पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है।