संवाददाता: साबिर अली
प्रखंड बगहा एक के सभागार भवन में बृहस्पतिवार को सभी प्रधानाध्यापकों साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने एक बैठक किया।
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी,पीएचसी पतिलार बगहा एक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसएन महतो,बीआरसी बगहा एक के लेखापाल गरीबनाथ, बीआरपी योगेंद्र साह मौजूद रहें। बीडीओ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोरोना का टीका दिया जा रहा हैं।
सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयु वर्ग का कोई भी बच्चा कोविड वैक्सीन लगवाने से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि बच्चों एवं उनके अभिभावकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करें। उन्होंने बताया की बीआरसी बगहा एक अंतर्गत सभी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन की तैयारी कराना हैं।