संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थानाध्यक्ष का पद पूर्व थानाध्यक्ष लालबाबु कुमार के लाईन हाजिर होने के कारण कुछ दिनों से प्रभार में चल रहा था । अलबत्ता ,गुरुवार को नवागत थानाध्यक्ष राम उदय ने अपना पदभार संभाल लिया है ।
बतौर भैरोगंज थानाध्यक्ष उनसे पहली मुलाकात में उन्होंने बताया के पहले पूर्वी चंपारण के महुवआ थाना उसके बाद चौतरवा थाना में कार्य निर्वहन किया है । चौतरवा थाना के बाद भैरोगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है ।
इस भेंटवार्ता के दरम्यान उन्होंने बताया कि उनकी जिम्मेवारियों के नाते सर्वप्रथम प्राथमिक कार्य समाज मे शांति बहाली के तमाम प्रयासों के साथ अपराध और अपराधियों ,असमाजिक तत्वों पर नकेल कसना है । स्वच्छ और सबल समाज निर्माण की दिशा में सकल प्रयासों समेत शराबबंदी को सफल बनाने के लिये निरन्तर कार्यवाही जारी रहेंगे।