संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज । शिकारपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में एक लउ़की का फोटो खीचने से मना करने पर शिक्षक पिता को शरारती तत्वो ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना 23 मार्च की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए सात बाइक को जप्त किया है. गिरफ्तार युवकों में साठी थाना के सिंहपुर गांव निवासी नीरज कुमार व चंदन कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तकिया गाव में एक लड़की की तस्वीर कतियपय शरारती युवक खींच रहे थे.
लड़कियो की शिकायत पर जब उनके शिक्षक पिता ने पुछताछ की तब युवकों ने शिक्षक को बुरी तरह से मारा पीटा. बीच बचाव करने आये ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गयी. इसी क्रम में अन्य ग्रामीण भी आ पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा होता देख सभी युवक भाग खड़े हुए हालांकि उनमें से दो युवकों को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर साठी थाना के सिंह पुर निवासी चंदन कुमार व नीरज कुमार समेत प्रिंस कुमार साहेब कुमार, भूपेन्द्र कुमार, मंतोष कुमार पटेल, मनीष कुमार, कन्हैया कुमार, दीपु कुमार, राधेश्याम कुमार, सिकंदर कुमार समेत दो दर्जन को नामजद किया गया है