संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज । नगर के सोनारपट्टी मुहल्ले में सोना चांदी रिपेयरिंग दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख रूपए रंगदारी की मांग की गयी है।
रंगदारी की रकम नही देने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी है।घटना के बाद से स्वर्ण व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में है। मामले में स्वर्ण व्यवसायी सुमन विहार निवासी दिलीप सोनी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।एफआईआर में उसने बताया है कि वह ब्लॉक रोड बरवा गांव का निवासी है।वर्तमान में वह सुमन बिहार मुहल्ले में रहता है।
बीते 22 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे एक अज्ञात नंबर 8059171401 से उसके मोबाइल पर अज्ञात अपराधी ने धमकी दी कि 20 लाख रूपये दे दो नही तो जान से मार कर फेंक देंगे। फोन करने वाले ने रंगदारी नही देने पर 20 गोली मारने की धमकी भी दी। रंगदारी की रकम दो दिनों में देने की बात कही गयी है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।कतिपय सुराग भी हाथ लगे है। शीघ्र ही मामले का उदभेदन किया जाएगा।