संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में एक मॉल के सामने एक युवक पर लोग टूट पड़े और बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला बेतिया सुप्रिया रोड स्थित एक मॉल के पास की है। बुधवार की देर रात मॉल में एक ग्राहक कपड़ा खरीदने आया था। बिलिंग के दौरान कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर मॉल के कर्मी द्वारा उस युवक को बेरहमी से पिटाई कर दी। वहां मौजूद किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद युवक घायल हो गया घायल युवक ने बताया कि रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कपड़ा खरीद कर बिलिंग करा रहे थे। तभी एक कर्मी द्वारा अपशब्द बोला, जिसका विरोध करने पर मॉल के सभी कर्मियों ने उस युवक पर टूट पड़े और जम कर पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छान बिन में जुट गई। वीडियो के आधार पर पहचान कर आगे की करवाही करने की बात कही है।