संवाददाता: साबिर अली
वन विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर चार अवैध आरा मशीन को जब्त कर लिया। रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि धनहा थाना क्षेत्र के मरीचहवा में कृष्णा यादव, देवेंद्र प्रसाद, सुब्बा गुप्ता, जितेंद्र जयसवाल की मशीन को जब्त किया गया है। साथ ही तमकुहा में संचालित एक अवैध आरा मशीन रामावती देवी पति जय प्रकाश साहनी द्बारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है। इनके विरुद्ध धनहा थाना में FIR की गई है।
वन विभाग ने बीते दिन पिपरासी में कमला शर्मा की भी मशीन जब्त हुई है। यह सभी मशीनें वन विभाग उखाड़ कर अपने साथ मदनपुर कार्यालय में ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोडिंग करके ले गया। बताया जा रहा है कि लौरिया विधायक विनय बिहारी के द्वारा विधानसभा में अवैध आरा मशीन को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। जिसके आलोक में एक टीम गठित हुई थी। उसी टीम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। टीम में रेंजर , फॉरेस्टर आदि शामिल हैं।