संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में पुलिस ने एक अज्ञात अधजला जला शव बरामद किया है। घटना लौरिया प्रखंड के मटियरिया धांगडटोली गांव की है। यह शव मटीयारिया गांव में के मुख्य सड़क के उत्तर के तरफ गोबरौरा गांव निवासी रामाधार पटेल के गेंहु के खेत के पास रखे पुआल से मिला।
पुलिस का अनुमान है कि कही से किसी की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए पुआल में रखकर शव को आग लगा दिया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि इस जगह अधजला शव की जानकारी राहगीरों ने दिया था। शव इतना अधिक जल गया है कि पहचान नहीं हो पा रही है। शव महिला का है या पुरुष का यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शव के कमर के नीचे का हिस्सा पूर्ण रुप से जल गया है
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और शव की पहचान करने में जुटी है।