संवाददाता: साबिर अली
इंडो नेपाल बॉर्डर से पचरौता एसएसबी जवानों ने गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। 44 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अमरजीत कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिलर संख्या 430 के समीप से गांजा का खेप नेपाल से भारत में आने के फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई जीडी पिनाकी यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचनार्थ पर गहन गश्ती शुरू कर दिया गया। तब तक नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध युवक बोरा के बंडल लेकर आता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों को देखते ही उक्त युवक बोरे के बंडल को छोड़कर भागने लगा। एसएसबी जवानों ने खदेड़ कर उक्त संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जब्त बोरे की तलाशी ली गयी तो बोरे से 46 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिला के विजय बस्ती निवासी रबिन श्रेष्ठ के रूप में की गई है। जब्त 46 गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 18 लाख 40 हजार रुपये आंकि गई है। गिरफ्तार तस्कर और गांजा को भंगहा थाना को हैंड ओवर कर दिया गया है। भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।