संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से दो बंदूक दो गोली, चोरी की तीन बाइक सहित एक लाख 15 सौ रूपए बरामद किए हैं।
नौतन पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि दियरावर्ती इलाका के कोतराहा बैजु भगत के टोला मे आपराधिक प्रवृति के कुछ लोग हथियार के बल पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। वो पूर्व से ही हथियार के बल पर बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार करते हैं। नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया की सुचना के आलोक मे त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गेया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो बंदूक दो कारतूस तीन बाइक के साथ एक लाख 15 सौ नगद रूपए बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश गोपालगंज जिला के बलुवन विशम्भर पुर के झुना यादव और सतन यादव बताए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दोनों बदमाशों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।