संवाददाता: साबिर अली
गत रात्रि पुलिस की कार्यवाही में अलग अलग दो घरों से कुल बीस लीटर शराब स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है । दोनों कारोबारियों में से एक फरार बताया गया है शेष एक कारोबारी समेत एक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया है । मामले के संदर्भ में भैरोगंज थानाध्यक्ष लालबाबु कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र में होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इस दरम्यान गत रात्रि बांसगांव में छापेमारी की गई । इस कार्यवाही में स्थानीय चोकट राम पिता शंकर राम के घर से 15 लीटर तथा उसी गाँव के बद्री राम पिता गरीब राम के घर से पांच लीटर चुलाई गई देशी शराब बरामद की गई है । उक्त दोनों में से चोकट राम को पुलिस हिरासत में लेने में सफल रही ,परन्तु बद्री राम चकमा देकर फरार रहने में सफल हो गया । इसके अलावा थानाक्षेत्र के धर्मपुर निवासी सिंहासन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जाँच में पाया गया है कि उसने शराब सेवन किया था । उपरोक्त मामलों में अग्रेतर कार्यवाही शुरू है ।