संवाददाता: साबिर अली
बगहा।बिहार उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की परिणाम घोषित होते ही बगहा में छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।रिजल्ट जानने के लिए बगहा के सभी साइबर कैफे में छात्र एवं छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न उच्चतर माध्यमिक की परिणाम घोषित की गई। बगहा नगर परिषद के गाँधीनगर,वार्ड नंबर 18 निवासी दुर्गाशंकर प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार ने 74% मार्क्स प्राप्त कर उत्तर माध्यमिक की परीक्षा पास किया है।
वही निखिल कुमार का मुँह मीठा कराते हुए माता-पिता के चेहरे खिल उठे और परिजनों में काफी खुशी की लहर है।निखिल कुमार भैरोगंज हाई स्कूल का छात्र है।निखिल कुमार से पूछने पर उसने बताया कि वह आगे पढ़कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। निखिल के इस सफलता पर परिजनों में काफी खुशी की लहर है।निखिल ने बताया कि इसका पूरा श्रेय वे अपनी गुरुजनों व माता पिता को दिया है।