संवाददाता: साबिर अली
बगहा में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सामूहिक दुष्कर्म कांड में बगहा-1 प्रखंड स्थित पतिलार पंचायत के पूर्व मुखिया पति धनंजय यादव पर भी लड़की ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि- 'चौतरवा थाना क्षेत्र में इस तरह की एक घटना घटित हुई है। जिसमें युवती के द्वारा महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य तीन अभियुक्त घर छोड़ फरार हो गए है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इन लोगों पर है आरोप
लड़की ने महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि- 'पतिलार निवासी राघवेन्द्र मिश्र उर्फ लप्पु मिश्र ने छह माह पहले एक अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गई तो युवती ने शादी करने के बात कही लेकिन लप्पु मिश्र उसका गर्भपात करा दिया फिर उससे शादी करने से इंकार कर गया। इस घटना के बाद युवती के घरवाले युवती को घर से निकाल दिए। बाद युवती गांव के ही एक स्कूल में रहने लगी। इसी बीच पांच मार्च की रात पतिलार निवासी धनंजय यादव व पप्पु यादव ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
साथ ही उसे धमकी भी दिया कि किसी से यह बात कही तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस घटना के बाद युतवी पूरी तरह से सहम गई। इसी बीच 11 मार्च की रात उसी गांव के हीरामन गोड ने भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटना का अंजाम देते हुए फिर से धमका दिया । जिससे वह पूरी तरह से डर गई। सभी लोगों से बचते हुए 16 मार्च को महिला थाने पहुंची और फिर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने लप्पु मिश्र को गिरफ्तार करते हुए युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
परिजनों के मना करने पर धमकी देने पहुंच गया था युवक
बताया जा रहा है कि लड़की से बार-बार मिलने के लिए युवक जाता था। जिसे लेकर परिजनों ने इसका विरोध किया जिसके बाद युवक परिजनों को मारने और धमकाने पहुंच गया था। जिसका वीडियो आरोपी युवक के गिरफ्तार होने के बाद वायरल हो रहा है। थानाअध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि हर एक बिंदु की जांच की जा रही है।