संवाददाता साबिर अली
होली के अवसर पर शराब के स्टॉक कर रहे शराब धंधेबाजों के खिलाफ थानाध्यक्ष के आलोक में लगातार छापेमारी जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी गांव में छापेमारी कर 3 लीटर नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी लक्ष्मण मांझी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मानपुर थानाध्यक्ष विकाश कुमार तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते साइकिल से लेकर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति ने को देख साइकिल छोड़ नेपाल में घुस गया। तलाशी के दौरान देखा गया कि बोरा में छुपा के 100 लीटर चुलाई शराब लेकर आ रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जबकी थाना क्षेत्र के बिरांची बाजार से एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान बजडा बैरिया निवासी अबुलैश अंसारी के रूप में किए गई।