संवाददाता: सब्बीर अल्ली
होली त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए इनरवा पुलिस व एसएसबी ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर इनरवा बाजार, खमियां, चोर गली, महावीर गली सहित अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इनरवा थाना अध्यक्ष प्रकाश कुमार, 47वी बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर राकेश मणिपाल सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी, एसएसबी जवान तथा कर्मी मौजूद थे। इस दौरान इनरवा थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाए। शांति भंग करने की कोशिश की जाएगी तो वैसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। यह फ्लैग मार्च इनरवा पुलिस व एसएसबी के नेतृत्व में किया गया। फ्लैग मार्च इनरवा थाना क्षेत्र के खामियाँ, से इनरवा बाजार, महावीर गली होते हुए चोर गली तक निकला गया।