संवाददाता: साबिर अली
बेतिया में शराब कारोबारी अनोखा तरीके अपना शराब ला रहे हैं। कभी बोलेरों के तहखाने में तो कभी शरीर पर टेप से चिपका कर। इस बार तो तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए दूध के कंटेनर को चुना। तस्कर अनोखा तरीके अपना रहे हैं लेकिन पुलिस इनके मंसूबे पर लगातार पानी फेर रही है।
बुधवार की रात बेतिया के नौतन में इसी प्रकार के तस्करी का नया तरीका देखने को मिला, जहां शराब तस्करों ने एक मैजिक गाड़ी पर दूध के कंटेनर में शराब रखकर ले जा रहे थे। बेतिया के नौतन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर दूध के कंटेनर में रखे शराब सहित पिकअप और दूध के कंटेनर को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिला थी कि एक मैजिक गाड़ी पर दूध के कंटेनर में तस्कर शराब की खेप ले जाने वाले हैं। सूचना थी कि वे शराब दियारा से मंगलपुर के रास्ते मोतिहारी ले जाएंगे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र के मडूवाहा गांव के पास छापेमारी कर मैजिक वैन सहित कारोबारी को दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 750ml के ब्लेंडर प्राइड एवं रॉयल स्टैग के 22 बोतल बरामद किया। पकड़े गए शराब कारोबारी की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के बन्हौरा गांव निवासी संतोष कुमार एवं नीरज कुमार के रूप में हुई है।