संवाददाता: साबिर अली
बेतिया के मुफस्सिल थाना पुलिस में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई है।
दरअसल, बुधवार की दोपहर में अचानक मुफस्सिल थाना में पदस्थापित निरंजन कुमार की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जल्दी से बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पटना में ही इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बेतिया मुफस्सिल थाना में क्वार्टर में रहती है।
2009 बैच के तेजतर्रार पुलिस वालों में से एक निरंजन कुमार बिहार के शेखपुरा जिला के चेवरा थाना चकंदर गांव के रहने वाले थे। वे पूरे परिवार के साथ बेतिया मुफस्सिल थाना में क्वार्टर लेकर रहते थे। उनकी मृत्यु से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।