संवाददाता: साबिर अली
बेतिया :- जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया तीन लालटेन, माधव भवन, कैरियर कोचिंग में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल बेतिया के द्वितीय कमान अधिकारी पराग चतुर्वेदी की अध्यक्षता में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया की ओर से मादक पदार्थ को "ना" कहे' व्यख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें 250 युवाओं में (लडके-120 व लडकियां-130) कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस व्यख्यान में कई प्रकार के मादक पदार्थों के विस्तृत जानकारी दी गई तथा मादक पदार्थ को "ना" कहे व फौज में योगदान के प्रति प्रोत्साहित किया गया। नशा मुक्ति के तहत समाज मे युवा पीढ़ी को जागरूकता अभियान चलाने की भी संदेश दी गई। इस आयोजन में उप निरीक्षक- कुमारी भावना, मुख्य आरक्षी - मनिष कुमार वर्मा, आरक्षी/सामान्य- अमित कुमार, आरक्षी /सामान्य(म)- सुजाता बैक, आरक्षी चालक- विजय कुमार के साथ साथ वक्ता-संदिप कुमार वर्मा तथा कोचिंग संस्थान के निदेशक- मुन्ना सिंह उपस्थित थे।