संवाददाता: साबिर अली
बगहा में आग लगने से 21 घर जलकर खाक हो गए हैं । घटना बगहा के ठकराहां थाना क्षेत्र के भातहवां गांव की है । भीषण आग में लाखों का नुकसान हुआ है। इधर ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पुलिस स्थानीय लोगों केेेे सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं घर में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर पुरी तरह नष्ट हो गए हैं जिसके गांव में चीत्कार कोहराम मचा है। आग खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग तेज़ पछिया हवा के कारण देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर कई घरों को अपने चपेट में ले लिया है ।
स्थानीय थाने की अग्निशमन वाहन समेत धनहा व भितहा थाने की अग्निशमन वाहन लगा हुआ था। इन दमकलों से कोई असर न होता न देख वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में सीमावर्ती यूपी के तमकुहीराज से दमकल का सहयोग लिया गया फिर आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने बताया कि परमा बिन के घर दोपहर में खाना पकाया जा रहा था। खाना पकाने के दौरान तेज पछुआ हवा के कारण पास के पूस के घर में आग लग गई। आग पकड़ते ही तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
एक के बाद एक 5 सिलेंडर फटे
बताया जा रहा है कि एक के बाद लगतार पांच सलैन्डर फटने से लोग भाग खडे हुए। नतीजन लोग भाग खडे हुए। जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल साबित होने लगा। देखते देखते आग की लपटों के चपेट में 21 घर आ गए।अग्निशमन वाहन पहुंचने के बाद ग्रामीण एक बार फिर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे ।
छोटा दमकल होने के कारण जले ज्यादा घर
ग्रामीणों ने बताया कि आग जब विकराल रूप धारण कर रही थी। उस वक्त अगर बड़ा दमकल होता तो इतने घर नही जले होते। कारण की स्थानीय थाने में छोटा दमकल है जिसकी क्षमता मात्र 300 लीटर की है। छोटा दमकल होने के कारण आग पर काबू देर से पाया गया।