संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज में रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार की देर रात डाउन जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 241 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। वहीं गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान नरकटियागंज हिमालय सिनेमा चौक निवासी गुड्डु कुमार, पिंटू कुमार व प्रकाश नगर के मन्नू के रूप में हुई है।वहीं इस संबंध में नरकटियागंज आरपीएफ के पोस्ट कमांडर चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज जननायक ट्रेन से शराब की खेप लेकर आ रहे थे।
जिसे रेलवे स्टेशन के पहले हड़बोड़ा नदी पुल के पास वाले है। सूचना पर RPF के सहयोग से टीम गठित कर कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हड़बोड़ा नदी पुल के नीचे बाइक पर सवार दो धंधेबाज पहुंचे। सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन पुल के समीप ही रूक गई।जैसे ही ट्रेन रूकी धंधेबाज ट्रेन से शराब उतारकर बाइक पर रखने की कोशिश करने लगे। इसी बीच टीम तीनों शराब धंधेबाज को दबोच ली। धंधेबाजों की बाइक व उनकी दो सेलफोन भी जब्त किया गया है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाजों के विरूद्ध उत्पाद अधीनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद