संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज ।सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र सह नौतन प्रखण्ड अंतर्गत के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कढैया बिशुनपुरवा निवासी किसान हरि माधव प्रसाद के पुत्र डॉ. ज्वाला प्रसाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के कुल सचिव है। उल्लेखनीय है कि डॉ. ज्वाला प्रसाद विद्या भारती के शिक्षण संस्थान, सरस्वती विद्या मंदिर बेतिया से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त किये हैं। उन्होंने इंटर विज्ञान साइंस कॉलेज पटना से किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए एवं एमए की शिक्षा प्राप्त किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच.ई.डी. की उपाधि प्राप्त किया । उसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया।
इसके पूर्व महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में उप कुलसचिव (डिप्टी रजिस्ट्रार), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में ओएसडी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) रह चुके हैं। रामचन्द्र प्रसाद गोदावरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज के शिक्षकों ने बताया कि ज्वाला प्रसाद प्रारंभ से दृढ़ निश्चयी परिश्रमी एवं मेधावी रहे हैं । विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक हमेशा उत्तम स्थान प्राप्त करते रहे हैं। डॉ. ज्वाला प्रसाद इस पद पर नियुक्त अब तक के सबसे युवा पदाधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि उनके छोटे भाई राजन कुमार न्यायिक सेवा में न्यायाधीश हैं । विद्या मंदिर योजना के पूर्व छात्र डॉ. ज्वाला प्रसाद विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अ.भा.का.सदस्य बनाये गए हैं।