संवाददाता: साबिर अली
भैरोगंज।बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गाँव से पुलिस ने तीन लीटर शराब मंगलवार की देर रात बरामद की है । उक्त संदर्भ में भैरोगंज थाना के एएसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वे पुलिस जवानों के साथ गश्ती में थे । उसी दरम्यान उक्त शराब की गुप्त सूचना मिली थी । उपरोक्त सूचना के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए शराब बरामद की गई है । जबकि कारोबारी चकमा देकर फरार हो गया ।