संवाददाता: साबिर अली
बगहा एसएसबी के 21 वीं बटालियन में तैनात एक जवान का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।जवान छुट्टी बिताकर घर से एसएसबी कैम्प आया है। बगहा शहरी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश सिंह नीरज ने एसएसबी जवान के कोरोना संक्रमित होने की बात की पुष्टि की है। बताया है कि जवान को ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले कोरोना जांच का प्रोटोकॉल पूरा करना था। इसलिए उसने एंटीजेन किट से कोरोना की जांच करवाई, जांच में वह संक्रमित निकल गया है, इसके बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल लिया गया।