संवाददाता: साबिर अली
बेतिया के चौधरी पैलेस विवाह भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डेढ़ दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। आज के ही दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपनी शहादत दी थी। इसी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष रक्तदान समूह बेतिया द्वारा विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाता है।
इस शिविर का उद्घाटन निवर्तमान सभापति के प्रति व्यवसायी रोहित सिकरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशाल रक्तदान शिविर में आए लोगों ने बड़े ही खुशी से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि रक्तदान महादान होता है जिससे लोगों की जीवन बचाया जा सकता है।