संवाददाता: साबिर अल्ली
गौनाहा / प्रखंड के डरौल पंचायत अंतर्गत हरदी बेलहवा में इस वर्ष होने वाला श्री श्री 108 श्री नवग्रह महायज्ञ एवं विराट शिव चर्चा के उपलक्ष में आज बुधवार को सुबह 10 बजे 1500 कुंवरवर्ती कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे तथा जय जय कारा से गूंजता हुआ हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली कलश यात्रा। यात्रा का प्रारंभ दुर्गा मंदिर हरदी बेलहवा से होते हुए शेरहवा, भूसकी, चरिहानी तथा एकडेरवा के रास्ते पदयात्रा करते हुए ढोगही नदी त्रिवेणी केनाल त्रिभुवन स्थान पर जल बोझी कर बसंतपुर के रास्ते होते हुए यज्ञ यात्रा स्थल हरदिया दुर्गा माई स्थान मंदिर पर संपन्न हुआ । इस अवसर पर उपस्थित यज्ञ संचालन करता मुक्ति नाथ उर्फ अल्टर बाबा परमहंस जी महाराज सभापति गुरुनाथ अखाड़ा उन्होंने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य विश्व पोर्टल पर शांति व्यवस्था, मानव कल्याण, जीव जंतु पर्यावरण, अब हम वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति रामराज स्थापित करने को लेकर ईस महायज्ञ का आह्वान किया गया है। अल्ट्रा बाबा द्वारा बताया गया कि महायज्ञ समिति द्वारा भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है जिसमें दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या से प्रसिद्ध रामलीला भक्ति जागरण प्रोग्राम के लिए भोजपुरी सिनेमा के विशेष कलाकारों का आगमन मौत कुआं, अत्याधुनिक झूला एवं मनोरंजन का विशेष व्यवस्था की गई है । वही यज्ञ समिति के अध्यक्ष बलिराम यादव ने बताया कि 23 मार्च को कलश यात्रा के पश्चात 24 मार्च को यज्ञ प्रारंभ होगा तथा 01 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति होगा । इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी क्षेत्र संख्या 20 स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सर्वेश शरण उर्फ रंजन वर्मा, समाजसेवी डॉ दिनेश राम, यज्ञ समिति के सचिव मुन्ना मुखिया, कोषा अध्यक्ष निर्मल चौधरी. उप कोषाध्यक्ष खजांची महतो, उप सचिव मनोज महतो, सुरक्षा मंत्री सदस्य एवं मीडिया प्रभारी लाल बिहारी चौधरी, पत्रकार अजय कुमार दुबे / मजिस्ट्रेट विनय कुमार कृषि सलाहकार सुभाष कुमार, मंच संचालक इंजीनियर जितेंद्र चौधरी आदि कलश यात्रा में उपस्थित रहे।