संवाददाता: साबिर अली
इनरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से विवाद में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इनरवा थाना अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि इनरवा निवासी हसलबानी खातून ने आवेदन देकर बताई कि मेरे संपत्ति व जमीन को छेकनें के नियत मेरे घरवालों से मारपीट किया गया। जिस पर 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं खमियां निवासी प्रभावती देवी के आवेदन देकर बताई कि बच्चों के पूर्व से विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मुझसे मारपीट किया। जिसमें 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई कि। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दोनों आवेदन पर छानबीन कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।